जौनपुर : रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव

जौनपुर : रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कोरोना निगरानी टीम के रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक डॉ बीएल यादव कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है आरटी पीसीआर की रिपोर्ट में पता चला है वह तीन दिन से सर्दी जुकाम से पीड़ित थे।पिछले दो वर्ष से मछलीशहर कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डॉ बीएल यादव लागातार गांव मे पहुंच कर कोरोना की जांच कर मरीजों से लगातार सम्पर्क करके सलाह दे रहे थे दो लहर तक वह कोरोना से बचे हुए थे लेकिन इस बार वह इसकी चपेट मे आ गये।

डॉ बीएल यादव ने बताया कि वह पूरी वैक्सीन के साथ साथ बुस्टर डोज भी ले चुके है। उन्हे सर्दी जुकाम व बुखार होने के बाद उन्होने अपनी जांच कराई तो पाॅजिटिव पाये गये उन्होंने लोगो को आगाह करते हुए कहा है की लोग सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करके व मास्क लगायें। दिक्कत होने पर अपनी जांच जरुर कराये है इस बार का वैरिएंट काफी तेज है इसलिए लापरवाही न बरते।
Previous articleजौनपुर : पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता मिला युवक का शव
Next articleजौनपुर : अधीक्षक ने आरआरटी की टीम को किया सक्रिय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?