जौनपुर : अधीक्षक ने आरआरटी की टीम को किया सक्रिय

जौनपुर : अधीक्षक ने आरआरटी की टीम को किया सक्रिय

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खासा अलर्ट हो गया है। प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मी एंटीजन किट तथा आरटी पीसीआर द्वारा जांच में जुट गए हैं। अधीक्षक डॉ संजय दुबे ने स्वास्थ्य केंद्र पर गठित आरआरटी टीम को भी सक्रिय कर दिया है।अधीक्षक डॉ दुबे ने बताया कि 50 बेड का कोविड- वार्ड सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। मरीजों के लिए 50 बेड में 20 बेड पर ऑक्सीजन पाइप, 74 आक्सीजन कंस्ट्रक्टर, दो हाई फ्लो मीटर, दो वेंटीलेटर के अलावा आईसीयू में दो बेड की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एंटीजन किट्स द्वारा प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। तथा आरटी पीसीआर द्वारा प्रतिदिन 125 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।

अधीक्षक डॉक्टर दुबे ने बताया कि इस समय क्षेत्र में अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष यादव सहित तीन लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं जो होम कोरंटाइन किए गए हैं। इसके अलावा निगरानी समितियों को सक्रिय कर दी गई है। पंचानवे गठित निगरानी समितियां जिसमें आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं प्रधान शामिल हैं। यह लोग डोर टू डोर निगरानी कर रहे हैं। यदि कोई बाहर प्रदेश से आ रहा है तो निगरानी समिति उन्हें 7 दिन तक होम कोरंटाइन रहने की का हिदायत दे रही हैं। तथा कोरोना पाजिटिव के लक्षण वाले व्यक्ति को दवाएं भी उपलब्ध करायी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरआरटी की 3 टीम गठित किया गया है। गठित टीम क्षेत्र में जहां भी कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर आती है सक्रिय हो जाते हैं। और उनकी पूरी देखभाल करते हैं। अधीक्षक डॉक्टर दुबे ने यह भी बताया कि बच्चों के लिए भी पीकू वार्ड बनाया गया है।
Previous articleजौनपुर : रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव
Next articleजौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या, मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?