जौनपुर : रैली निकालकर ओटीएस के प्रति किया जागरूक
# एकमुश्त समाधान योजना से उपभोक्ता उठा सकते है लाभ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत विद्युत उपखण्ड अधिकारी रमेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में रविवार को नगर में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गयी। रैली मे शामिल लोग लोगों को समझाते हुए और नारे लगाते हुए चल रहे थे और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। लोगों में पंपलेट भी बांटे। पीछे पीछे वाहनों पर लाउडस्पीकर से एकमुश्त समाधान योजना के बारे में बताया जा रहा था।



















