जौनपुर : रोजगार मेले में 277 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
गजराज सिंह स्मृति आईटीआई कॉलेज जमुनियां में रविवार को आयोजित रोजगार मेले में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड हंसलपुर अहमदाबाद द्वारा 277 अभ्यर्थियों का कैम्पस सिलेक्शन किया गया। चयनित अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया।रोजगार मेले में कुल 677 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था।



















