जौनपुर : रोटरी क्लब ने क्षयरोगियों को किया पुष्टाहार वितरण
# सिकरारा ब्लॉक में गोद लिए गए क्षयरोगियों को किया गया वितरण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मानव सेवा को समर्पित अंतराष्ट्रीय सेवा संस्था रोटरी क्लब इंटरनेशनल की जौनपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिकरारा ब्लॉक में टीबी के रोगियों को चिन्हित कर उनकी समुचित देखभाल हेतु जिम्मेदारी ली गयी थी जिसके अंतर्गत अध्यक्ष नवीन सिंह जी व निवर्तमान अध्यक्ष रो. केके मिश्र के कुशल निर्देशन में सिकरारा ब्लॉक पर कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर पटेल जी व कॉर्डिनेटर सुशील अग्रहरि जी की मौजूदगी में सिकरारा ब्लॉक कार्यालय पर सरकार द्वारा निर्देशित क्रम में संस्था के सदस्यों द्वारा पुष्टाहार वितरित किया गया।


















