जौनपुर : रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन 

जौनपुर : रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई द्वारा गुरुवार को रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को संबोधित 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एआरएम कृष्ण लाल को   सौंपा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर स्थानीय शाखा के अध्यक्ष अवनीश कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मियों ने परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज का दर्जा दिया जाए, संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। जनसंख्या वृद्धि दर के अनुपात में नई बसों का संचालन करने, राज्य कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता समेत 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि माँगों को पूरा न किए जाने पर रोडवेज कर्मचारी बड़े आन्दोलन को बाध्य होंगे।धरना प्रदर्शन में पुष्पेन्द्र सिंह, शिव कुमार मिश्रा, सुरेंद्र यादव, सूरज प्रकाश उपाध्याय, शिवनाथ प्रसाद, राजेश कुमार, ओम प्रकाश सिंह आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : खुटहन पहुंची “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा
Next articleगाजीपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क जर्जर से मरीजों को हो रही है खासी दिक्कत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?