जौनपुर : लंबी कूद में स्वर्णपदक के बाद नेट जेआरएफ में लगायी छलाँग

जौनपुर : लंबी कूद में स्वर्णपदक के बाद नेट जेआरएफ में लगायी छलाँग

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 ग्राम विकास इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर तैनात व बदलापुर विकास खंड के तियरा भेलूपुर गाँव निवासी डॉ सुनील कांत तिवारी का होनहार पुत्र विश्रुत तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर लंबी कूद में तीन बार स्वर्ण पदक, प्रदेश में बेस्ट एथलीट आफ द ईयर अवार्ड प्राप्त करने के बाद नेट जेआरएफ में भी चयनित होकर जहां छात्रो के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया है। वहीं उसने यह साबित कर दिखाया कि यदि मन में लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मंजिल आसानी से हासिल की जा सकती है। विश्रुत हिंदी विषय में जेआरएफ में सफलता हासिल की है। उसने इसका श्रेय अपने माता पिता, अग्रजो और गुरुजनो को दिया है।
Previous articleअंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Next articleजौनपुर : भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?