जौनपुर : लगातार दूसरे दिन अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ऑपरेशन पाताल लोक के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बदलापुर इलाके के बाद दूसरे दिन सोमवार की रात अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पांच अर्द्धनिर्मित कट्टा समेत अन्य उपकरण बरामद किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को सूचना प्राप्त हुई कि भैसनी पेट्रोल पंप के पास एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

मौके से छापा मारा गया। वहां से राजू पुत्र मोतीलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को पकड़ लिया गया। उसका साथी बृजेश उर्फ बिरजू पुत्र योगेंद्र निवासी व थाना सरायख्वाजा मौके से भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच अर्द्ध निर्मित कट्टा और एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस और अन्य उपकरण आदि बरामद हुआ।



















