जौनपुर : लता मंगेशकर के निधन पर राजगीर मिस्त्री ने फ़ोटो लगाकर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर : लता मंगेशकर के निधन पर राजगीर मिस्त्री ने फ़ोटो लगाकर दी श्रद्धांजलि

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला देश की गौरव 92 वर्षीय लता मंगेशकर के निधन पर हनुवाडीह गांव के निवासियों ने राजगीर राधेश्याम चौहान की अध्यक्षता में रामपुर बाजार में लता मंगेशकर का फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

उनके अमर गीत ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आँख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी गा कर लताजी को याद किया तो सभी के आंखों से बरबस ही आंसू छलक पड़ा। श्रद्धांजलि देने वालो में राम प्रसाद चौहान, राम आशीष यादव बीडीसी, पप्पू चौहान, राजू चौहान, मनीष चौहान, विनोद राम, अजय मौर्य, दिनेश चौहान, कंचन मौर्य, हिमांशु दूबे आदि लोगो की उपस्थिति रही।
Previous articleजौनपुर : दलहन दिवस पर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन
Next articleजौनपुर : चुंबक की तरह मनुष्य को खींचती है श्रीमद् भागवत कथा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?