जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के तत्त्वॉधान मे विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओ के साथ पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल रैली निकाली गयी।राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने पदयात्रा करके रैली में शामिल सभी बच्चों व बड़ों का उत्साह व जोश बढ़ाया।

हर घर तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सद्भावना पुल पर नव नव दुर्गा मंदिर के पास विसर्जन घाट पहुंची। लायंस क्लब के सदस्यों, छात्र छात्राओ व अन्य संस्थाओं से उपस्थित लोगो ने तिरंगे के सम्मान मे वन्दे मातरम्, भारत माता की जय, इंकलाब ज़िंदाबाद, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाते हुए हर घर मे तिरंगा लगाने का लोगों से आवाहन किया। इस विराट रैली में ब्लॉसम्स स्कूल, तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज, प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन व ऋषिकुल एकैडमी के बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। शिवेंद्र सेठ, संजय जयसवाल, विशाल बर्नवाल, प्रदीप सिंह ने बीच-बीच में देशभक्ति के नारे लगाकर व देशभक्ति के गानों पर डांस करके सदस्यों को और बच्चों को उत्साहित किया। इस रैली में भारत माता के प्रतिबिंब के रूप में रथ पर सवार भारत माता के रूप में प्यारी बच्ची आस्था सहाय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

रैली में देश भक्ति और तिरंगे के गाने के साथ सभी सदस्यों और बच्चों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा की। इस अवसर पर स्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने छात्र छात्राओ को राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व को समझाया व ध्वज के रख रखाव के बारे मे जानकारी प्रदान की। तिरंगा भारत की आन बान शान है आजादी के बाद पहली बार अब देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फ़हराने जा रहा है उक्त विचार संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय ने रखें। रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रतिष्ठानों और लोगों को कुल 2000 तिरंगा वितरण किया गया।
Previous articleजौनपुर : अमृत महोत्सव पर किया पौधारोपण, बांटे शिक्षण सामग्री
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?