जौनपुर : लावारिस बाइक देख ग्रामीणों में हलचल, पुलिस ने लिया कब्जे में

जौनपुर : लावारिस बाइक देख ग्रामीणों में हलचल, पुलिस ने लिया कब्जे में

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के जंघई जौनपुर रेलमार्ग स्थित अलापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के बगल लावारिस बाइक मिलने से आस पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।

क्षेत्र के अलापुर के समीप एक हीरो होंडा स्पेलेंडर प्लस लावारिस हाल मे देख लोगों में चर्चा शुरू हो गई। दो घंटे बाद भी लावारिस बाइक देख ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक मानकर पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल कर बाइक थाने लेकर चली गयी। ग्रामीणों के अनुसार के सुबह रेल लाइन के बगल सुनसान स्थान पर गड्ढे में खड़ी बाइक देख लोग पहले ध्यान नही दिए। जब दस बजे तक बाइक लेने कोई नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों को शक होने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई। सूचना पाकर डायल पुलिस मौके पर पहुंच कर बाइक को कब्जे मे ले लिया। पुलिस का कहना है की बाइक लावारिस खड़ी करके कौन गया इसकी जानकारी की जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता का कहना है की बाईक चोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है उसी से घबराकर चोर बाइक लावारिस छोड़ कर जा रहे है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : युवक ने घर में लगाई फाँसी, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : स्कूल के कमरे में फाँसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?