39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : लोकमंगल के पत्रकार थे देवर्षि नारद- डॉ मनोज मिश्र

जौनपुर : लोकमंगल के पत्रकार थे देवर्षि नारद- डॉ मनोज मिश्र

# जनसंचार विभाग में मनाई गई देवर्षि नारद की जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मंगलवार को देवर्षि नारद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आदि पत्रकार नारद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने देवर्षि नारद को सृष्टि का प्रथम संचारक कहा।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. रामनारायण ने कहा कि देवर्षि नारद दुनिया के पहले संचारक थे। साथ ही उन्हें सृष्टि का पहला संवाददाता भी कहा जाता था जो अपना काम पूरे ईमानदारी के साथ संपादित करते थे। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि देवर्षि नारद पत्रकारिता के प्रथम निडर पत्रकार थे। शिखर पुरुष एवं नीतियों को संबंधित व्यक्ति या समाज तक बेबाक रूप से पहुंचाते थे। उनकी पत्रकारिता में लोकमंगल निहित होता था। उनके लोकहित और लोकमंगल की पत्रकारिता के प्रमाण प्राचीन ग्रंथों में मिलते हैं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार ने कहा कि आज की पत्रकारिता में टेबिल रिपोर्टिंग का दौर चला है। महर्षि नारद हमेशा स्पॉट रिपोर्टिंग करते थे। वह अपनी बात को बिंदास होकर प्रेषित करते थे। इसके पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37227384
Total Visitors
749
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पैसे के लेनदेन में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल बाइक क्षतिग्रस, जिला अस्पताल रेफर 

पैसे के लेनदेन में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल बाइक क्षतिग्रस, जिला अस्पताल रेफर  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This