जौनपुर : वक़्त की कद्र जो नहीं करते, जिन्दगी भर वो हाथ हैं मलते…

जौनपुर : वक़्त की कद्र जो नहीं करते, जिन्दगी भर वो हाथ हैं मलते…

# शेख बदरुद्दीन आजमी मेमोरियल वेल्फेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन एंव सम्मान समारोह का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                 शेख बदरुद्दीन आजमी मेमोरियल वेल्फेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन एंव सम्मान समारोह में शायरों ने देश और समाज को जागरूक करने के लिए शायरी की। आयोजन में मौजूद श्रोता जमकर झूमने को मजबूर हुए। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. तारिक शेख ने ट्रस्ट के समर्पित लोगों और समाजसेवियों को सम्मानित किया।
नगर के आजमगढ़ रोड स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला उत्थान पर कार्य कर रही समाज सेविका सोनी जायसवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना की,  तत्पाश्चात मुशायरे और कवि सम्मेलन का आगाज किया। मुशायरे में नगर के प्रसिद्ध शायर समद जौनपुर ने प्रेमरस की ग़ज़ल सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
आजमगढ़ से आए युवा शायर तैयब नक्काश ने “न इज्ज़त चाहिए हमको न शोहरत चाहिए हमको। न तख्त वो ताज की ख्वाहिश न दौलत चाहिए हमको। हम एक इंसान की खातिर यही एलान करतें हैं। मुसलमां और हिंदू की मुहब्बत चाहिए हमको” पढ़कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रतापगढ़ से आए साजिद प्रतापगढ़ी ने शायरों और कवियों पर कटाक्ष करते हुए अपनी शायरी “पहाड़ों पर भटकता फिर रहा फरहाद कहता है। वफा का नाम मेरे दम से है आबाद कहता है। सलीके से जिसे एक शेर तक कहना नही आया। वो खुद को गालिबो इकबाल की औलाद कहता है।” पढ़कर श्रोता समेत शायरों और कवियों को भी वाह वाह कहने को मजबूर किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ज्याद आजमी ने समय पर जागरूक करते हुए अपना शेर “वक्त के साथ जो भी ढलते हैं। वो तरक्की की राह चलतें है। वक्त की कद्र जो नहीं करते। जिंदगी भर वो हाथ मलते हैं” पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम को युवा शायर हामिद जौनपुरी, अबसार आजमी, वंदना चौधरी, प्रियांशी जायसवाल आदि ने भी शायरी और काव्य पाठ कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद ट्रस्ट के संयोजक डाॅ. तारिक शेख ने संस्था के कार्यों को गति देने वाले पदाधिकारियों, शायर, कवियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया।
इस मौके पर नगर पालिका की चेयरमैन गीता जायसवाल, ऋषि कांत यादव एडवोकेट, प्रदीप जायसवाल, अब्दुर्रहमान खान, इमरान हाशिमी, वंदना जायसवाल, काशिफ खान, ज़फ़र अब्बास, ओम चौरसिया, जियाउद्दीन समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर एसडीएम ने किया बौलिया मंदिर का निरीक्षण 
Next articleजौनपुर : बच्चों ने अल्पना व रंगोली बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाई दिवाली 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?