जौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव का निधन, पत्रकरो में शोक की लहर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव का मंगलवार की देर शाम जौनपुर नगर के मंडी अहमद खां स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव बीआरपी इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे, इसके साथ ही साथ वे लखनऊ से प्रकाशित दैनिक नव जीवन और बाद में टाइम्स ऑफ इंडिया के भी संवाददाता के रूप में 30 वर्ष से अधिक समय तक पत्रकार रहे।

















