जौनपुर : वाणिज्य कर विभाग की टीम ने नर्सिंग होम पर मारा छापा, हड़कंप
# टीम ने मेडिकल स्टोर का आवश्यक दस्तावेज लिया कब्जे में
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
वाणिज्य कर विभाग की विशेष जांच टीम (एसआईबी) ने बुधवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर छापामारी की। टीम ने कागजातों की छानबीन करते हुए मेडिकल स्टोर पर ब्रिकी के अनुपात कम टैक्स जमा होने की बात बताई।

गुरुवार दोपहर स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर वाणिज्य कर विभाग की विशेष जांच टीम (एसआईबी) के डिप्टी कमिश्नर मदन लाल के नेतृत्व में वाराणसी जौनपुर की संयुक्त टीम पहुंची। हॉस्पिटल के लेन-देन, मेडिकल स्टोर बिल आदि से संबंधित कागजातों की जांच की। टीम को जांच में बिक्री के अनुपात में टैक्स न जमा होने की जानकारी मिली। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद टीम के लोग कुछ कागजात अपने साथ ले गए।



















