जौनपुर : विक्षिप्त युवक को बच्चा चोर कहकर पीटा

जौनपुर : विक्षिप्त युवक को बच्चा चोर कहकर पीटा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कुत्तुपुर चौराहे के पास बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने शनिवार को एक युवक को बांधकर जमकर पीटा। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिस युवक की पिटाई हुई थी उसे हिरासत में ले लिया।कुत्तुपुर बाजार के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे हरी शर्ट पहनेे एक युवक टहल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर शोर मचाना शुरू दिया।

आस-पास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। उसे लाकर कुत्तुपुर मंदिर परिसर में हाथ बांधकर पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। उससे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय का कहना है कि युवक मानसिक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। उसे हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। बच्चा चोर कहकर किसी को पीटना अनुचित है। इस तरह की अपवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो की मौत
Next articleजौनपुर : डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 13 नये मरीज की पुष्टि से संख्या पहुंची 268
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?