जौनपुर : विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर : विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               संयुक्त सघर्ष समिति, जौनपुर के आवाह्न पर समस्त विद्युत कर्मचारियों द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली हाइडिल परिसर से कलेक्ट्रेट कचहरी, लाइन बाजार होते हुये पुनः हाइडिल परिसर पर समाप्त किया गया।

जागरूकता रैली में स्लोगन के माध्यम से जनपद वासियों से अपने मत का उपयोग करने हेतु अपील किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान को ई. नजम अहमद द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम निखिलेश सिंह जिला संयोजक के नेतृृत्व किया गया। इस दौरान सघर्ष समिति के सह संयोजक संजय यादव, ई. राम अधार, ई. गोपाल सिंह, ई. मनोज कुमार, ई. रौशन जमीर, ई. धर्मेन्द्र कुमार, ई. मनीजर प्रसाद, ई निर्भिक भारती, विश्राम मौर्या, ई. अभिषेक केशरवानी, ई. गुलाब राम, ई. शक्ति सिंह, ई. सियाराम, असगर मेंहदी, महेंद्र यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अशोक पटेल, अशोक मौर्या, मोहन पान्डेय, प्रभात पान्डेय, संतोष, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, महेंद्र,अखिलेश एवं समस्त विद्युत अधिकारी/कर्मचारी/संविदा कर्मी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने दी।
Previous articleजौनपुर : भाजपा शासन में देश व प्रदेश की जनता है परेशान- शिवपाल
Next articleजौनपुर : वैक्सीन लगवाने से मना करने वाले अब गली-गली मांग रहे वोट- मनोज तिवारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?