जौनपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने सास और ननद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाता रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसावां गांव निवासी जसविंदर राजभर ने चार साल पहले बेटी रितु (25) का विवाह कोतवाली क्षेत्र के निजमापुर गांव निवासी कालीचरण राजभर के बेटे विकेश राजभर से की थी। कालीचरण और विकेश मुंबई में रहकर ट्रक चलाते हैं। ऋतु अपनी सास कौशल्या और ढाई साल की बेटी के साथ ससुराल में रहती थी। पिता का आरोप है कि ऋतु को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बताया कि सोमवार की सुबह दामाद ने मुंबई से फोन करके रितु की तबियत खराब होने और शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। जब तक वो अस्पताल पहुंचते ऋतु की मौत हो चुकी थी। ऋतु के पिता का आरोप है कि उसे सास और नन्द ने मिलकर मारा पीटा और फिर जहर दे दिया।
















