जौनपुर : विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप

जौनपुर : विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप

# वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार करता रहा शोषण

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के ऊपर जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है और तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार की देर शाम अपने पति और ससुर के साथ गौरा बादशाहपुर थाने पर आई और तहरीर देकर आरोप लगाया कि करीब छह माह पूर्व यह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली तभी गांव का के ही एक व्यक्ति ने रोक कर जबरन दुष्कर्म किया और फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता का पति परदेश रहता था जब पीड़िता का पति अपने गांव आया तो महिला ने उक्त घटना से अवगत कराया अपने परिजनों के साथ पीड़िता गौरा बादशाहपुर थाने पर पहुंची। वही थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। जांच-पड़ताल के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी
Previous articleरोहतक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नम्रता ने दोहरा स्वर्ण तो रेनु ने जीता कांस्य
Next articleगाजीपुर : बिजली विभाग की लापरवाही से तीन बिस्वा गेंहू की फसल जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?