जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली
# आज़ाद शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के कोने-कोने में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए लोग शपथ ले रहे है। इसी क्रम में नगर में आज़ाद शिक्षा केन्द्र के तत्वधान में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। जो कस्बा भ्रमण कर प्रारम्भ स्थान पर आकर सभा के शक्ल में तब्दील हो गया। जहां पर संस्था प्रमुख ने अपना सम्बोधन किया।

पर्यावरण जागरूकता रैली नगर स्थित आज़ाद शिक्षा केन्द्र कार्यालय से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए आदर्श कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पहुँचा। जहाँ से पुरानी बाजार रोड होते हुए गोलाबाजार पहुँचा। वही सभासद युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता व अमित सोनी ने संयुक्त रूप से रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बिस्कुट, पेठा खिलाकर पानी पिलाया। इस तरह प्राचीन दुर्गा मंदिर होते हुए आज़ाद शिक्षा केन्द्र कार्यालय तकपहुँचने पर रैली सभा के शक्ल में तब्दील हो गयी। इस दौरान बच्चे गगनभेदी आवाज में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे।


















