35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : विश्व में सर्वोत्तम है भारतीय संविधान- प्रो. रमेश चंद्र सिंह

जौनपुर : विश्व में सर्वोत्तम है भारतीय संविधान- प्रो. रमेश चंद्र सिंह

# शिक्षकों एवं छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की लिया शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम है। इस संविधान ने 26 जनवरी 1950 से अद्यतन देश को एकता एवं अखंडता में बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारत के संविधान के विकास की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि भारतीय संविधान में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ एवं ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ सन्निहित हैं। यह विश्व का अनोखा संविधान है। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता, भातृत्व जैसे मूल्य समाहित हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संविधान की उद्देशिका की शपथ डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र सिंह, असि. प्रोफेसर हिंदी ने किया।इस अवसर पर डॉ अविनाश वर्मा, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ इंद्र बहादुर सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह अखिलेश सिंह गंगा प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397277
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This