जौनपुर : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के गजना गांव में शनिवार की रात विषैले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी संजू राय (45) पत्नी अजय कुमार राय को रात लगभग साढ़े 11 बजे शौच महसूस हुआ जिस पर वह घर मे ही बने शौचालय में शौच के लिए चली गई। जहां से वापस आते समय अंधेरे में उनके पैर में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। घटना की सूचना उन्होंने स्वजनों को दी। जिस पर स्वजन उन्हें उपचार हेतु जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम की लहर दौड़ गई, महिला की दो पुत्रियां है।
Previous articleजौनपुर : सोशल मीडिया पर असलहा लहराते पोस्ट करना पड़ा भारी
Next articleजौनपुर : 18 कछुए के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?