जौनपुर : 18 कछुए के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार
# खुटहन पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
खुटहन पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 18 कछुए बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

















