जौनपुर : वीआईपी प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने की मिली धमकी

जौनपुर : वीआईपी प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने की मिली धमकी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              केराकत सुरक्षित विधानसभा से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी पप्पू भारती को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज देते हुए मारने की धमकी दी गई।धमकी मिलने पर समर्थकों के साथ पप्पू भारती ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

श्री भारती ने मीडिया से बताया कि मेरी पत्नी मौजूदा जिला पंचायत सदस्य है और मैं विकासशील इंसान पार्टी से केराकत विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूँ मुझे लगातार चुनाव न लड़ने को लेकर बार बार कहा जा रहा था। हद तो तब हो गयी जब सोमवार की दोपहर मेरे नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और मुझे गाली गलौज देते हुए चुनाव न लड़ने के साथ पैसों की गर्मी उतारने की बात कहते हुए मारने की धमकी दी। मैंने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के फोन को लेकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Previous articleजेसीआई जौनपुर व रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया स्काई बैलून
Next articleजौनपुर : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?