27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का लगाया आरोप

जौनपुर : वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का लगाया आरोप

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में बुधवार को एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के बाद पति को छोड़कर दूसरी शादी कर लेने वाली महिला के बेटे ने वृद्ध को अपना पिता बताकर संदिग्ध हालत में मौत होने का आरोप लगाते हुए शव का पीएम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा कि गांव के 65 वर्षीय लालजी बिंद की शादी के तीन वर्ष बाद उसकी पत्नी अपने पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। लालजी ने फिर दूसरी शादी नहीं की। वृद्धावस्था में पहुंचने पर लालजी लकवा का शिकार हो गया। इस बीच उसने अपनी सारी संपत्ति अपने भतीजे राजीव के नाम लिख दी। बुधवार की सुबह लालजी की मौत हो गई। मौत की खबर जब शादी के तीन साल बाद ही पति को छोड़कर गई उसकी पत्नी को लगी तो वह अपने बेटे सोहनलाल बिंद के साथ अब्बोपुर पहुंच गई। सोहनलाल मृतक लालजी का पहला बेटा बताते हुए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अड़ लगा। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले जाने को कहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220632
Total Visitors
692
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This