30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : वैक्सीन लगवाने को लेकर हुई नोकझोंक, सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

जौनपुर : वैक्सीन लगवाने को लेकर हुई नोकझोंक, सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की अचानक भीड़ बढ़ गई और लोग एक दूसरे पर टूट पड़़े जिससे आपस में नोक-झोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग कतार लगवाई। दोपहर सवा दो बजे वैक्सीन खत्म होने पर सैकड़ों लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।रविवार को रक्षाबंधन पर्व के चलते कोई वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचा।

जिसके चलते सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ जमा हो गई। पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर मारामारी की नौबत आ गई। भीड़ आपस में नोक-झोंक करने लगी। स्थिति को देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर आकर महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग लाइन लगवाई। तभी दोपहर सवा दो बजे वैक्सीन खत्म हो गई। लाइन में लगे डेढ़ सौ से अधिक लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा रमेश चंद्रा के अनुसार 363 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37236696
Total Visitors
730
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This