जौनपुर : शराब के नशे में पति ने किया पत्नी की पीट-पीट हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : शराब के नशे में पति ने किया पत्नी की पीट-पीट हत्या, आरोपी गिरफ्तार

# मृतका के भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
             शराब के नशे ने बीती रात एक घर उजाड़ दिया। शराब के नशे में धुत पति ने बीती रात अपनी पत्नी की लाठी डंडे से इस कदर पीट दिया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सबेरे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव का है। गांव के हरिजन बस्ती का सुरेश राम नशे का आदी था। बीती रात शराब पीकर घर लौटा तो उसकी पत्नी 27 वर्षीया पूजा ने आपत्ति जताई। जिस पर सुरेश आपा खो बैठा। उसने पूजा को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। जब वह भागने लगी तो उसे दौड़ा कर पीटा। सिर पर चोट लगने से वह दरवाजे से 50 मीटर दूर जाकर गिर गई जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। सबेरे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची थानागद्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को एक बगीचे के पास की झाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतका के भाई अनिल कुमार गौतम ने सुरेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल गौतम वाराणसी जिले के मडुआडीह क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके बहन की शादी 4 साल पहले हुई थी। मृतका की दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी तीन और सबसे छोटी एक साल की है।
Previous articleजौनपुर : ब्लॉक स्तरीय निपुण भारत प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : राज कॉलेज ने किया सीओ सिटी को सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?