जौनपुर : राज कॉलेज ने किया सीओ सिटी को सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में एडिशनल/सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे का सम्मान समारोह राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम की अध्यक्षता एंव ट्रैफिक इंस्पेक्टर जेडी शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।अपने संबोधन में राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे ने उनके व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि इतना सहज एवं सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति बहुत ही कम मिलते हैं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि आपके कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक कुशल रचनाकार भी हैं उन्होंने उनकी प्रमुख रचनाओं में गोद में भगवान का विशेष वर्णन किया।

















