जौनपुर : शहीद एंव उनके परिजनों के प्रति समाज की बनती है जिम्मेदारी- धनंजय सिंह

जौनपुर : शहीद एंव उनके परिजनों के प्रति समाज की बनती है जिम्मेदारी- धनंजय सिंह

# शहीद राजेश सिंह की स्मृति में भकुरा गांव में बनेगा शहीद स्मारक- धनंजय सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशां होगा यह पंक्तियां किसी शहीद के स्मारक को देख कर सकार हो उठती हैं।जनपद के लाल उरी शहीद राजेश सिंह के 6ठवीं शहादत दिवस के मौके पर उनके पैतृक गांव भकुरा में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि राजेश सिंह ने भारत माता की रक्षा के लिए देश की सीमा पर बलिदान देकर जौनपुर का नाम रोशन किया है। समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती हैं कि ऐसे शहीद और उनके परिवार के लिए हम लोग कुछ करें। अगर हम शहीदों और उनके परिवार के लिए कुछ कर सकें तो हमारा सौभाग्य होगा।

भकुरा गांव में शहीद राजेश सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि शहीद राजेश सिंह की स्मृति में जल्द ही गांव में शहीद स्मारक बनवाया जाएगा। उनका प्रयास होगा कि अगले वर्ष शहादत दिवस शहीद स्मारक में ही हो। शहादत दिवस की अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रमुख) ने कहा कि राजेश सिंह की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। हम सभी को ऐसे सपूत पर फ़क्र है जिसने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दी।

मालूम हो कि विगत 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र राजेश सिंह शहीद हो गए थे। आज उनके पैतृक आवास पर 6ठवीं शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धनंजय सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा शहीद राजेश सिंह की पत्नी जूली सिंह, बेटा रिशांक सिंह, शहीद के पिता राजेंद्र सिंह, मां प्रभावती सिंह, बहन रीना सिंह, बीना सिंह और भाई राकेश सिंह ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Previous articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया जीवित्पुत्रिका व्रत
Next articleपितृऋण से कोई भी, कभी भी नहीं हो सकता है उत्तीर्ण- रजनीकांत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?