जौनपुर : शादी का झांसा देकर हुई ठगी से आहत युवक ने दी जान

जौनपुर : शादी का झांसा देकर हुई ठगी से आहत युवक ने दी जान

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी एक युवक को शादी कराने का झांसा देकर कुछ लोगों ने हजारों रुपये ऐंठ लिए। शादी नहीं होने से आहत युवक ने बृहस्पतिवार की रात में विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
बेहड़ा गांव निवासी अनुज शुक्ला (38) ने बृहस्पतिवार की रात में अपने कमरे में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घर वाले अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही अनुज की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि अनुज थानागद्दी बाजार में चाय की दुकान चलाता था। उसकी पहली शादी टूट गई थी। अनुज के चचेरे भाई सुशील शुक्ला उर्फ सबलू ने आरोप लगाते हुए बताया कि थानागद्दी बाजार के ही दो लोगों ने दूसरी शादी कराने के नाम पर उससे काफी रुपये खर्च करवा दिए।
उसने बताया कि एक महिला को अनुज के घर भेज भी दिया। वह महिला दो दिन अनुज के साथ घर में रही। तीसरे दिन भोर में साठ हजार रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गई। अनुज ने दोनों मध्यस्थ से शिकायत की तो उन्होंने विजयदशमी के दिन उसकी शादी की तारीख तय कर दी। मंगनी भी कराई गई लेकिन शादी के दिन लड़की ने मोबाइल बंद कर लिया। इससे अनुज तनाव में आ गया। उसकी मेहनत का सारा पैसा खर्च हो जाने से आहत अनुज ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा भी लिखी थी। चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत
Next articleजौनपुर : विदाई को लेकर दंपत्ति में विवाद, पुलिस के पहुंचने पर भागा पति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?