जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, सब कुछ जलकर राख 

जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, सब कुछ जलकर राख 

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              नगर के नई बाजार मोहल्ला स्थित चिंता हरण आश्रम में देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में आश्रम मे रखे गए लाखों रुपए के सामान जल कर राख हो गए।मुंगरा बादशाहपुर नगर के नई बाजार मोहल्ले में समाजसेवी पशुपति नाथ गुप्त मुन्ना का चिंता हरण आश्रम है। गुरुवार की देर शाम वह आश्रम से अपने गुड़हाई मोहल्ले स्थित मकान में आ गए। आश्रम में अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी मटरू हरिजन सोया हुआ था। देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई।
जिसकी गर्मी लगने पर उसकी नींद खुल गई तो देखा वह आग से घिर गया था। मटरू हरिजन शटर खोल कर बाहर आकर शोर मचाते हुए पशुपति नाथ गुप्त के आवास पर जाकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन रास्ते के अभाव में सड़क पर ही खड़ा रह गया। आस-पास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया था। इस सम्बन्ध में पशुपति नाथ गुप्त मुन्ना ने बताया कि आग लगने से आश्रम में रखी अलमारी, फ्रिज, कूलर, टीवी, इन्वर्टर बैट्री, छह तख्ता, छह डनलप गद्दा मैट सहित लाखों के सामान जल कर राख हो गए। आलमारी में रखे गए आवश्यक कागजात भी जल गए।
Previous articleजौनपुर : निजीकरण के विरोध का दंश झेल रहे ग्रामीण, दर्जनों गांव अंधेरे में
Next articleजौनपुर : पत्नी से भयभीत होकर पति लगा रहा सुरक्षा की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?