जौनपुर : पत्नी से भयभीत होकर पति लगा रहा सुरक्षा की गुहार

जौनपुर : पत्नी से भयभीत होकर पति लगा रहा सुरक्षा की गुहार

# सीएम, डीएम एंव कप्तान को पत्र भेजकर लगाई बचाने की गुहार 

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              पंवारा थाना क्षेत्र के खरुआंवा गांव निवासी रवि गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर पत्नी से अपनी जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।
आरोप है कि पत्नी लक्ष्मी गुप्ता अपने मायके सुवंसा में रह रही है। प्रतापगढ़ सुवंसा निवासी अपने भाई के साथ 25 नवम्बर को आकर घर का ताला तोड़कर सारा सामान व मां के जेवरात उठा ले गई।
पति का कहना है कि घर पर आकर जान से मरवाने की धमकी देती रहती है। जहर खाकर हमें व हमारे परिवार को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है। गत 16 जुलाई को सिन्दूर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। पत्नी के भय से रवि के माता पिता घर छोड़कर सूरत चले गये हैं।पति ने पत्नी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुये सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Previous articleजौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, सब कुछ जलकर राख 
Next articleजौनपुर : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि क्रय-विक्रय के मामले में मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?