जौनपुर : शाहगंज कोतवाली पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।

क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग के कोतवाली चौक, डाक खाना तिराहा, जेसीज चौक, आजमगढ़ रोड, भादी चुंगी, पुरानी बाजार, घास मंडी, चूड़ी मोहल्ला होते हुए पून: कोतवाली में पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। नगर भ्रमण के दौरान ज्यादातर घरों पर लगाए गए तिरंगा को देख उसकी तारीफ भी किया।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया तिरंगे का वितरण
Next articleजौनपुर : अमर शहीद जिलाजीत यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?