जौनपुर : शाहगंज में अगले पांच साल में नहीं बना बाईपास तो दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे रमेश- कुंवर हरिवंश सिंह

जौनपुर : शाहगंज में अगले पांच साल में नहीं बना बाईपास तो दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे रमेश- कुंवर हरिवंश सिंह

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               शाहगंज विधानसभा सीट पर भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह के पिता पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कस्बे में हुई व्यापारी सभा के दौरान ये बात कही।

शाहगंज कस्बे के कलेक्टरगंज में सोमवार को भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह के पक्ष में व्यापारी सभा आयोजित हुई। जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सेठ और प्रत्याशी के पिता प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रत्याशी के पिता ने वर्तमान विधायक पर सवाल उठाए और उन्हें भ्रष्टाचारी कहा। उन्होंने कहा कि शाहगंज को जिला बनाया जाएगा वहीं कहा कि जौनपुर जिला बहुत बड़ा हो गया है और जल्द ही नया जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। पूर्व सांसद का नवी मुंबई में रियल स्टेट का कारोबार है उन्होंने दावा किया कि जैसे नवी मुंबई की तर्ज पर ही नया शाहगंज बनाएंगे। अगर काम नहीं करा पाए तो दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे।
Previous articleजौनपुर : नेट जेआरएफ क्वालीफाई साक्षी को जेसीआई सिटी ने किया सम्मानित
Next articleकातिलों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?