जौनपुर : नेट जेआरएफ क्वालीफाई साक्षी को जेसीआई सिटी ने किया सम्मानित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने नेट जेआरएफ परीक्षा में सफल होकर कस्बे का नाम रोशन करने वाली साक्षी सोनी को सोमवार शाम को सम्मानित किया ।

सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कस्बे के चूड़ी मोहल्ला निवासी साक्षी सोनी ने नेट जेआरएफ परीक्षा में राजनीति विज्ञान में 99.48 अंक प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पहुंच कर नगर का नाम रोशन किया। साक्षी जेसी सदस्य निखिल सोनी की बहन हैं और स्वर्ण व्यवसायी अशोक कुमार सोनी की बेटी हैं। उनकी सफलता से प्रभावित होकर संस्था ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।


















