जौनपुर : शिक्षक के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर कम्पोजिट विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार गौतम के असामयिक निधन पर गुरुवार को बीआरसी शिक्षक सदन में शोक सभा आयोजित की गयी।शोक सभा में साथी शिक्षकों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु परमेश्वर से प्रार्थना किया। उपस्थित साथियों ने स्व0 प्रदीप गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया।

















