जौनपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अखिलेश मिश्र हुए सम्मानित

जौनपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अखिलेश मिश्र हुए सम्मानित

# राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत अखिलेश मिश्र ने जेसीआई संस्कार का जताया आभार

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                व्यक्तित्व विकास की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई संस्कार ने अपने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने नटौली कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र मिश्र को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उप जिलाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत अखिलेश चंद्र मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक की शिक्षा तब फलीभूत होती है जब उसका पढा़या हुआ विद्यार्थी समाज में आला मुकाम हासिल कर अपने माता पिता के साथ साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करता है। जेसीआई संस्कार के सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज खान ने बताया कि हमें ज्ञान देने वाले गुरूओं का जितना सम्मान किया जाए उतना कम है। आज हम लोग जो कुछ भी है वह एक शिक्षक की ही बदौलत हैं। गुरू ने हमें सही गलत की परख करने की तालिम दी, हमारी यह बहुत ही छोटी सी पहल है कि हम ऐसे गुरूजनो का सम्मान कर रहे है।
Previous articleगाजीपुर : सीएमओ की नाक के नीचे फल-फूल रहा है झोलाछाप डाक्टरों का साम्राज्य
Next articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो गो-तस्कर भाइयों की 24 लाख की सम्पत्ति कुर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?