जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो गो-तस्कर भाइयों की 24 लाख की सम्पत्ति कुर्क
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी गो तस्करी के आरोपित दो सगे भाइयों पर गैंगेस्टर के तहत प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया समेत पाँच गाड़ियों को कुर्क कर दिया है जिसकी अनुमानित क़ीमत चौबीस लाख से अधिक बताई जाती है। आरोपित के घर पर प्रशासन की कार्रवाई का नोटिस भी पुलिस ने चस्पा की है।

एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैंगेस्टर के आरोपितों पर सम्पत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को खेतासराय थानाध्यक्ष यजुर्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उक्त गांव निवासी दो सगे भाई गैंगेस्टर के आरोपी दिलशाद पुत्र स्व मुस्लिम व आजाद पर अपराध से अर्जित सम्पत्ति पर कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार दिलशाद की एक अदद मार्शल, एक बाइक को कुर्क किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख पचास हजार आंकी गई है।

















