जौनपुर : शुभम सिंह का जेआरएफ में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष 

जौनपुर : शुभम सिंह का जेआरएफ में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र अंतर्गत कनवरिया गांव निवासी शुभम सिंह का राजनीति विज्ञान से जेआरएफ में चयन हुआ है। जिससे शुभचिंतकों में खुशी की लहर छा गई। जेआरएफ परीक्षा का परिणाम आने पर 98.86 फीसदी अंक पाकर राजनीति विज्ञान में चयन हुआ।उनके चयन से उनके परिवार व गांव में हर्ष व्याप्त है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया।
वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों लोगों का तांता लगा हुआ है। विदित हो कि उक्त गांव निवासी सन्तोष सिंह के छोटे भाई शुभम सिंह खेतासराय- खुटहन मार्ग स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज के छात्र रहे। शुरू से मेधावी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। माध्यमिक शिक्षा के पश्चात उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए। जहां से शिक्षा- दीक्षा पूरा की। अपनी कड़ी मेहनत के बाद जेआरएफ में चयन हुआ। इसने सफलता पर शुभचिंतकों और बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
Previous articleजौनपुर : मां समेत दो बेटों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
Next articleजौनपुर : आधार अपडेट के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?