जौनपुर : श्रीराम- केवट लीला मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

जौनपुर : श्रीराम- केवट लीला मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

बीबीगंज। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के पांचवे दिन श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता की आरती के बाद रामलीला का मंचन शुरू किया गया। कलाकारों द्वारा सोमवार की रात राम-केवट संवाद का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए।
पहले दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम माता-पिता की आज्ञा के पालन के लिए मां सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। यहां अयोध्यावासी उनका मार्ग रोककर विनती करते हैं कि प्रभु आपके वन चले जाने से अयोध्या की खुशियां समाप्त हो जाएंगी। भगवान राम सभी को समझाते हैं और मार्ग छोड़ने का अनुुरोध करते हैं।
दूसरे दृश्य में राम-केवट संवाद का कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें दिखाया गया कि भगवान राम मंत्री सुमंत के साथ गंगा के तट पर पहुंचते हैं। वहां निषाद राज केवट से भगवान राम की मुलाकात होती है। केवट सभी का आदर सत्कार करता है।
भगवान राम केवट से निवेदन करते हैं कि वह उन्हें अपनी नाव से नदी के उस पार कर दें। केवट कहता है कि प्रभु नदी उस पार करने में उसे कोई समस्या नहीं है। लेकिन वह यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि क्या आप वही राम हो, जिनके चरणों की धूल में ऐसा प्रताप है कि उसके स्पर्श मात्र से पत्थर की शिला नारी बन जाती है। जिन्होंने जनकपुर के स्वयंवर में शिव धनुष को फूलों की भांति उठाकर तोड़ दिया क्या आप वही राम हैं। केवट कहता है कि प्रभु आप की भगवंता जाने बगैर मैं आपको नदी के उस पार नहीं करूंगा। केवट की भक्ति को देख प्रभु राम मुस्कुरा देते हैं। यह दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो जाते हैँ।
इस मंचन के दौरान रामलीला के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक दुर्गा प्रसाद गुप्ता व कलाकार में महाराजा दशरथ राजेश गुप्ता, राम दीपक प्रजापति, लक्ष्मण पप्पू शर्मा, सीता सुजीत गुप्ता, केवट शशिकांत विश्वकर्मा, वाल्मीकि जगत नारायण गुप्ता ने किरदार निभाया।
Previous articleजौनपुर : असंतुलित होकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार महिला की मौत
Next articleगाजीपुर : बढ़ते लंपी संक्रमण की खबर का जिम्मेदारों ने लिया संज्ञान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?