जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाला अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जॉइंट सेक्रेटरी व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह द्वारा संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी गांवों में प्रचार वाहनों के माध्यम से ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए हैं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष जुलाई माह में संचारी रोग के रोकथाम के लिए इस तरह का अभियान चलाया जाता है उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पानी एकत्रित होने से मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं, जैसे टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया, इंसेफलाइटिस आदि बीमारियां गंदगी के कारण उत्पन्न होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाता है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा साफ सफाई करने की अपील किया जाता है। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा मच्छरों को मारने के लिए फागिंग भी कराई जाती है। सभी विभागों के लोगों से आग्रह किया गया है कि वह अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। 15 जुलाई के बाद से घर-घर दस्तक देकर इससे लोगों को छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। डेंगू बुखार मच्छरों की वजह से फैलता है। जहाँ पानी इकट्ठा होता है वहां डेंगू मच्छर पनपते हैं। इस मौसम में पानी इकट्ठा नहीं रखना चाहिए साथ ही साफ सफाई की विशेष ख्याल रखना चाहिए।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण प्रदेश के सभी जनपदों में अप्रैल 2022 में संचालित किया जा चुका है। इस अभियान के द्वितीय चरण की गतिविधियों का पुनः विस्तृत कार्य योजना बनाकर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस बार फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में घूम कर जो सूची बनाएंगे। उसके अनुसार बुखार के रोगियों की सूची आई एल आई, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची एवं क्षेत्र से ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के अन्दर मच्छरों का प्रजनन पाया जा रहा है। इन सभी का रिपोर्ट बनाकर ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम द्वारा मातृ समूहों की बैठक, पानी को क्लोरीन टैबलेट के माध्यम से साफ करने का प्रदर्शन, हाथ धोने का प्रदर्शन, खुले में शौच से मुक्ति, गंदगी व कूड़े के ढेर की सफाई तथा कूड़े का उचित निस्तारण के सम्बन्ध में व्यापक जन जागरूकता के कार्यक्रम किये जायेंगे। ग्राम प्रधानों द्वारा इन कार्यक्रमों में पंचायत समितियों के पदाधिकारियों सहित प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय छात्र छात्राओं को साफ-सफाई का महत्व, मच्छरों से बचने के उपाय, हर रविवार-मच्छर पर वार आदि विषयों की जानकारी दी जायेगी। संचारी रोगों का उपचार करने से ज्यादा जरूरी है कि संचारी रोगों की रोकथाम करते हुये उनसे बचाव किया जाये। समाज में संचारी रोगों के सम्बन्ध में पर्याप्त जानकारी तथा क्या करें-क्या न करें का प्रचार-प्रसार कर संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता।
Previous articleजौनपुर : संचारी रोग जागरूकता हेतु निकाली गई रैली
Next articleजौनपुर : तेरही खाने गाये युवक की बाइक चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?