जौनपुर : संदिग्ध परिस्थिति में मिला वाल पेंटर का शव, मचा हड़कंप

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थिति में मिला वाल पेंटर का शव, मचा हड़कंप

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर पथरा गाँव के रामलीला मैदान में मंगलवार की देर रात इसी गांव निवासी वाल पेंटर का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुँची पुलिस उसे उपचार हेतु सीएससी ले गयी। जहाँ देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। ग्रामीणो ने बताया कि मृतक वर्षो पूर्व से शराब की लत के गिरफ्त में था। दिन रात नशे में चूर रहता था।

 

गाँव निवासी 42 वर्षीय धर्मराज गौतम पुत्र संग्राम वाल पेंटिंग और मकान की रंगाई पुताई का काम करता था। वह वर्षो पूर्व से शराब की बुरी लत में फंस गया था। स्वजनों के मुताबिक वह नित्य नशे में चूर होकर देर रात घर पहुंचता था। मंगलवार की सुबह वह काम पर जाने को कहकर निकला था। देर रात गाँव के रामलीला मैदान के पास टहल रहे कुछ ग्रामीणो ने वहां शव पड़ा देखा। नजदीक पहुंचे तो मृतक को पहचान गये। इसकी सूचना स्वजनो और पुलिस को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालो की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : योग को अपनाएं, निरोगी काया पाएं- विद्यार्थी
Next articleजौनपुर : योग को अपने जीवन में अपनाएं, जीवन स्वस्थ बनाएं- जिलाधिकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?