जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव बख्तरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव बख्तरा निवासी राजेश बिंद के 14 वर्षीय पुत्र देवानंद बिंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार  देवानंद प्रतिदिन की भांति गुरुवार को रात्रि भोजन के बाद घर के पीछे टीनसेट के बरामदे में सोने चला गया शुक्रवार की प्रातः उसके पिता राजेश मैदान जाने के लिए निकले तो देखें कि उनके पुत्र की लाश टीनसेट में फांसी के फंदे से लटक रही है परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएससी शाहगंज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Previous articleजौनपुर : योगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालयोगी करन हुए सम्मानित
Next articleजौनपुर : सही मायने में शिक्षक ही होता है राष्ट्र निर्माता- एसडीएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?