जौनपुर : सही मायने में शिक्षक ही होता है राष्ट्र निर्माता- एसडीएम

जौनपुर : सही मायने में शिक्षक ही होता है राष्ट्र निर्माता- एसडीएम

# जेसीआई संस्कार ने महान दिवस उत्सव पर किया शिक्षकों को सम्मानित

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के पश्चात गुरुवार की रात नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में महान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रहे उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवी संस्था और प्रशासन के कार्य में पूरी समानता है। प्रशासनिक अधिकारी तक समाज के अंतिम पायदान के लोगों का दुख और समस्याएं जेसीआई के लोग पहुंचाने में खासी मदद करते हैं। उन्होंने शिक्षक सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि माता पिता के बाद शिक्षक ही हैं जो हमें सही मार्ग पर लाकर हमारे जीवन को एक दिशा देते हैं। धरती पर गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता साथ ही कहा कि शिक्षक ही सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं।
शिक्षक सम्मान के तहत कंपोजिंट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, नटौली के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र मिश्र, प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के प्रधानाध्यापक डाॅ. राम यश विश्वकर्मा, सेन्ट जेवियर्स स्कूल शाहगंज के प्रधानाचार्य संदीप सिंह, सेन्ट थॉमस कालेज के प्रवक्ता उत्सव मौर्य, सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ. तबरेज आलम, माडर्न जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव के प्रधानाचार्य हसन मेंहदी, बीडीएस शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, कुबा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मौलाना अबरार अहमद व बाल योगी अस्मित सेठ उर्फ करन गुरु को सम्मानित किया गया।
पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न कराने वाले संस्था के सदस्यों जेसी विनायक गुप्ता, मिन्हाज इराकी, ऋषिराज जायसवाल, शाहिद अंसारी, हसन मेंहदी, कफील राईन, सेराज आतिश, इकरार खान, मो. आसिफ़, अब्दुर्रहमान, मुराद अली, शानू अली, रवि शंकर वर्मा, मो. रजा, साकिब खान, डाॅ. नदीम खान, सुहेल अहमद को सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह को विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वारिस हाशमी, संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, मो. शाहिद नईम ने संबोधित किया। सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन एखलाक खान व हसन मेंहदी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या
Next articleजौनपुर : महान दिवस पर प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?