40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सऊदी रहकर कमाता था जो एक दिन पहले ही घर आया था। पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।
मो. जावेद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई मो. तबरेज पुत्र स्व. सुहैल अहमद सऊदी से शनिवार को घर वापस आया था। उसे रविवार देर शाम गांव के ही एक ने फोन करके बुलाया। थोड़ी देर बाद दोनों को गांव स्थित स्कूल के बगल तीन अन्य साथियों के साथ कुछ खाते पीते हुए देखा गया। तकरीबन एक घंटे बाद तबरेज घर लौटा। रात करीब 10 बजे उसे उल्टी की शिकायत हुई और थोड़ी ही देर में ही वो पेट दर्द से तड़पने लगा। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
तहरीर में मृतक के भाई ने बताया कि गांव के दो युवकों ने पूर्व में धमकी दी थी कि अब तबरेज को वापस सऊदी नहीं जाने देंगे। भाई ने तबरेज की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409308
Total Visitors
368
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This