जौनपुर : संदीप श्रीवास्तव बनें अमीन संग के अध्यक्ष
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 बुधवार को तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार व निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव की देख-रेख में तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन का अध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष अमरनाथ को चुना गया।
अध्यक्ष के साथ ही साथ उपाध्यक्ष अमरनाथ, ओम प्रकाश यादव मंत्री, अवधेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्र, ऑडिटर दिनेश कुमार श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। अमीनों के हित के लिए जरूरी पड़ा तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने संगठन की मर्यादा बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई।