जौनपुर : हवन यज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन

जौनपुर : हवन यज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत सौरइयां गाँव में चल रहे साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ समापन कर दिया गया। मौके पर जुटे क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद व चरणामृत ग्रहण किया। भंडारा का आयोजन गुरूवार को किया गया है। यज्ञाचार्य पंडित अखिलेश चन्द्र मिश्र ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया।
यज्ञ महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक करने से कई तीर्थो के बराबर पूण्य मिलता है। यज्ञ से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है। यज्ञ करने से जहां धार्मिक आस्था को बल मिलता है। वहीं हमारा अंतःकरण पवित्र होकर ईष्ट के प्रति एकाग्र होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इससे उठने वाला धुआं वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कई गुना बढ़ा देता है। इससे जीवो में रोग रोधी क्षमताओं का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में आहुति किए जाने वाला शाकला प्रभु का आहार होता है। इस मौके पर पंडित उमेश तिवारी, विकास तिवारी, डॉ सूर्यभान यादव, अरुण दूबे, जगदीश पाण्डेय, वंशबहादुर पाल, संध्या पाण्डेय आदि मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने सिखाए छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर
Next articleजौनपुर : संदीप श्रीवास्तव बनें अमीन संग के अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?