जौनपुर : संसदीय कार्यप्रणाली, चेयरमैन शिप व पार्लियामेंटरी प्रोसीजर ट्रेनिंग का आयोजन

जौनपुर : संसदीय कार्यप्रणाली, चेयरमैन शिप व पार्लियामेंटरी प्रोसीजर ट्रेनिंग का आयोजन

# जेसीआई शाहगंज सिटी और जेसीआई शाहगंज शक्ति के सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं जेसीआई शाहगंज सिटी और जेसीआई शाहगंज शक्ति की ओर से चेयरमैन शिप और पार्लियामेंटरी प्रोसीजर के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मंडल प्रशिक्षक जेएमएम रूपेश जायसवाल ने जेसी सदस्यों को संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में बताया और बैठक करने के तकनीकी तरीके की जानकारी दी।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि जेसीआई भारतीय संसदीय कार्यप्रणाली का अनुसरण करती है और बैठकों के दौरान सारे संसदीय प्रोटोकॉल फॉलो किए जाते हैं। इसी बारे में सदस्यों को विस्तृत जानकारी देने के लिए चेयरमैन शिप और पार्लियामेंटरी प्रोसीजर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जेसीआई शाहगंज शक्ति अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि मंडल प्रशिक्षक रूपेश जायसवाल ने सभी सदस्यों को विस्तार से संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में बताया और सभापतित्व करने का तरीका भी सिखाया। संचालन निर्भय जायसवाल ने किया जबकि संगीता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सचिव हिमांशु गुप्ता, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, दीपा सेठ, मेघना वर्मा, कुसुम जायसवाल, आनंद वर्मा, मिथिलेश नाग, विकास अग्रहरि, धीरज जायसवाल, दीपक सिंह, अमन अग्रहरि, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleयोगी सरकार में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त का वातावरण- सुब्रत पाठक
Next articleजौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा श्रीराम जानकी मठ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?