जौनपुर : सड़क हादसे में चालक समेत आठ मेडिकल के छात्र घायल

जौनपुर : सड़क हादसे में चालक समेत आठ मेडिकल के छात्र घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के अक्खनसराय गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक से पास लेने के दौरान अनियंत्रित होकर मारूति अर्टिगा कार सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई। जिसमें सवार चालक समेत आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अम्बेडकर नगर जनपद के महामाया राजकीय मेडिकल कालेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र सुल्तानपुर जनपद निवासी निशांत कुमार, एकता पुत्री घनश्याम, कीर्ति प्रताप बौद्ध, विकास कुमार लखीमपुर खीरी की अमन प्रभा पुत्री रत्ना अम्बेडकर नगर जनपद के विमलेश और रायबरेली के हिमांशु अपने सहपाठी राजदीप के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के भदोही गए थे। मंगलवार की सुबह सभी मेडिकल कालेज लौट रहे थे। अक्खनसराय के समीप कार का चालक अंबेडकर नगर जनपद के लालपुर निवासी आलेश श्रीवास्तव ट्रक से पास लेने के दौरान संतुलन खो दिया। जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई। घटना में चालक समेत सभी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleधर्म छुपा कर की शादी, फिर किया निकाह
Next articleजौनपुर : उचक्कों ने ट्रेनयात्री के 6 लाख के आभूषण को किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?