जौनपुर : सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका तूफानी सरोज का पुतला

जौनपुर : सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका तूफानी सरोज का पुतला

# नाराज समर्थकों ने फूंका पुतला, गुलाब सरोज को प्रत्याशी न बनाने की उठाई आवाज

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
               यचुनावी विगुल बजते ही राजनीति दलों में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर की कुल नौ विधानसभा सीट में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करते ही कार्यकर्ताओं में कहीं जोश तो कहीं गुस्सा देखने को मिला।

इसी कड़ी में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे तूफानी सरोज को सपा ने इस बार केराकत विधानसभा से मैदान में उतारा है। टिकट मिलते ही केराकत विधानसभा में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। शाम होते होते कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और सपा कार्यकर्ताओं ने हनुवाडीह सपा कार्यालय के सामने तूफानी सरोज का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गुलाब सरोज को केराकत का प्रत्याशी बनाने को लेकर विरोध कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में गुलाब सरोज की अच्छी पकड़ के साथ साथ क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है।पुतला दहन करने वालो में उमा यादव, सुनील यादव, सन्तराज नागर, मुन्ना आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सरकार के झूठे वादों से आहत है शहीद संजय सिंह का परिवार
Next articleजौनपुर : दो विधानसभा के चुनाव संचालक समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?